उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी बढ़ने लगी है और ठंड कम होने लगी है। इस बार मार्च में ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी इलाकों में खिलखिलाती धूप रहेगी, जिससे गर्मी में इजाफा होगा। वही पर्वतीय क्षेत्रों में धूप रहेगी।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते गुरूवार को सुबह से धूप रही। अल्मोड़ा में अब गर्मी का तापमान बढ़ने लगा है।