कहते है ना कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर काम आसान हो जाता है । कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हत्या के आरोपी ने । आज हम आपको बताने जा रहे है हत्या के आरोपी सूरज कुमार के बारे में जिसने जेल में रहते हुए आईआईटी की ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स की परीक्षा में सफलता पाई है ।
जेल प्रशासन ने की मदद
बंदी सूरज बिहार के मोसमा गांव का रहने वाला है तकरीबन एक साल पहले वह हत्या के आरोप में जेल गया था । जेल में रहते हुये सूरज ने परीक्षा की तैयारी की । और इस तैयारी में जेल प्रशासन ने भी उसकी काफी मदद की । और आईआईटी रुड़की (IIT Rurkee) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उसने ऑल इंडिया में 54वीं रैंक हासिल की है । इसके साथ ही वह अब आईआईटी रुड़की में एडमिशन लेकर मास्टर डिग्री कोर्स कर सकेगा ।
हत्या के आरोप में था जेल
बता दें कि आज से एक साल पहले रास्ता विवाद को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई थी । और इस मारपीट में संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे । और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया । इस पर मृतक के पिता ने 9 लोगो के खिलाफ तहरीर दी । और 19 अप्रैल 2021 को पुलिस ने सूरत समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था ।