पिथौरागढ़: शहर को स्वच्छ बनाने को स्वयं कूड़ा उठा रहे ईओ, नगरपालिका ने नैनीपातल क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

पिथौरागढ़: नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी स्वयं सफाई में जुट गए हैं। उन्होंने अन्य कर्मियों के साथ नैनीपातल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर 150 किलो से अधिक कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया।

नैनीपातल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया

नगरपालिका कर्मचारियों ने ईओ गोस्वामी के नेतृत्व में नैनीपातल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे पड़ा कूड़ा-करवट, पॉलीथिन, शराब की खाली बोतलों को एकत्र किया। साथ ही उन्होंने जागरूकता अभियान चलाकर आसपास के लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।

नगर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी

ईओ गोस्वामी ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से नगरपालिका का सहयोग करने की अपील की है।

मौजूद लोग

कार्यक्रम के दौरान विकास कुमार, रोहिताश कुमार, रिंकू राजपूत सहित पालिका के कई पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।