हल्द्वानी: पढ़ाई को लेकर पिता ने बेटी को लगाई फटकार तो हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

यहां एक हाईस्कूल की  छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही जहर खाकर मौत को गले लगा लिया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।  बेटी की खुदकुशी के बाद से घर में कोहराम मच गया है ।

ज़ानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी तीनपुर नवाड़ लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 वर्षीय बेटी अफसाना हाईस्कूल की छात्रा थी । और वह पास के ही एक स्कूल में पढ़ती थी ।  25 मार्च को छात्रा के पिता ने अपनी बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई और मोबाइल से दूर रहने को भी कहा तभी छात्रा पिता से नाराज हो गयी और खाना खाने के बाद वह सो गई और सुबह होते ही वह जब मुँह धोकर आयी तो छात्रा ने अपने पिता से कहा कि पापा मुझे बचा लो मैंने जहर खा लिया है । इसके बाद आनन फानन में परिजन बेटी को सुशीला अस्पताल लेकर गए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । छात्रा  चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।मौत के बाद से छात्रा के घर में कोहराम मच गया है ।