भगवान का घर भी नहीं छोड़ा चोरों ने, सल्ट में चोरों ने मां भुवनेश्वरी मंदिर से पार की घंटियां


अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सल्ट ब्लॉक के मंदिरों में चोरी के मामले सामने आ रहे है।

मंदिरों में हो रही चोरी-

यहां एक सप्ताह के भीतर सल्ट ब्लॉक के तीन-चार मंदिरों से घंटियां चोरी हो चुकी हैं। वही बेखौफ चोरों ने मां भुवनेश्वरी मंदिर से तमाम घंटियां चोरी की है। व्यवस्थापक ने बताया कि भुवनेश्वरी मंदिर से चोरों ने 15-16 घंटियां पार की हैं। घंटियों का वजन तीन से सात किलो तक था

घटना की लिखित जानकारी दी-

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश छाया हुआ है। मंदिर समिति ने तहसील पहुंचकर चोरी की घटना की लिखित जानकारी दी है। लोगों ने अंदेशा जताया है कि गांव में कबाड़ आदि के लिए फेरे लगाने वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।