अल्मोड़ा: प्राधिकरण के विरोध में फिर गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति..

अल्मोड़ा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अपना आन्दोलन फिर से शुरू कर दिया है।आज सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में समिति ने गांधी पार्क में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघर्ष समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत है

इस अवसर पर समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत है लेकिन सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण को स्थगित करके इस मुद्दे पर अपनी इतिश्री कर ली।कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ते के नशे में चूर है इसी कारण पिछले पांच वर्षों से जनता के आन्दोलन के बावजूद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है।

जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा

कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर २०१७ में तुगलकी फरमान से इस जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया था जिसका लगातार संघर्ष समिति एवं जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्पष्ट रूप से यह जान ले कि जब तक सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा ।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आन्दोलन को और उग्र किया जाएगा

धरने में उपस्थित रहे

धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया।धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,आनन्द सिंह बगडवाल,राबिन मनोज भण्डारी, प्रताप सत्याल,अख्तर हुसैन,चन्द्र मणि भट्ट, राजू गिरी,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,आनन्दी वर्मा,महेश आर्या,एन०डी०पाण्डे,भारतरत्न पाण्डे,हेम चन्द्र तिवारी,हेम जोशी,रघुवीर सिंह,ललित मोहन जोशी,दिनेश पाण्डे,एम०सी०काण्डपाल, सुनीता पाण्डे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।