पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
शान्ति भंग करने पर एक व्यक्ति पर कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 31.03.2022 को थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सोमेश्वर में रानीखेत रोड पर झगडा फसाद कर शान्ति भंग करने वाले ललित मोहन सिह पुत्र दीवान सिंह बिष्ट थाना सोमेश्वर जिला अल्मोडा को मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
दिनांक 31.03.2022 को थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 07 वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों से मौके पर 3500/- रुपया संयोजन शुल्क वसूल किया गया।