उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (2 अप्रैल, शनिवार, चैत्र कृष्ण, पक्ष, प्रथमा, वि.सं.2079)

Ten

◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने आज कोटद्वार में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों की एक बैठक लीं। बैठक में उन्होंने लंबित कार्यो की जानकारी जुटाई और आगे होने वाले विकास कार्यों की आख्या मांगी।

◆ हरिद्वार जिले में प्रसिद्ध देवी मंदिरों में मनसा देवी, चंडी देवी और महामाया देवी के मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हुई। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु चैत्र नवरात्र के पहले दिन दर्शन होने से बेहद खुश नजर आये।

◆ प्रदेश के 56 निजी अस्पतालों में यूपीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी अपना इलाज करा सकेंगे। यूपीसीएल प्रबंधन ने इन सभी अस्पतालों को एक साल के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

◆ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्नेह राणा को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा न्यूजीलैंड में हुए महिला विश्वकप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से देश में बेटियों को हौसला मिलेगा।

◆ आज अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में महंंगाई के विरोध में गाधी पार्क में धरना दिया।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीज ठीक हुए हैं। 194 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

◆ चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मां के सिद्ध पीठ और मंदिरों में विशेष पूजा और अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कई प्रमुख मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। देवभूमि में अगले नौ दिन अब मां आदिशक्ति की भव्य आराधना होगी।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में NH-309A पर बागेश्वर से कंगारचिना सड़क के 2-लेन में पुनर्वास और उन्नयन के लिए ₹ 472.23 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्णागिरि धाम में पेयजल की सुविधा के लिए लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक ‘लिफ्ट पेयजल योजना’ के लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किये जाने की घोषणा की।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्लासरूम एवं छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया।