उत्तराखंड: यहां खुला स्पेशल ओलिपिक भारत का राज्य कार्यालय, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में स्पेशल ओलिपिक भारत (एसओबी) ने उत्तराखंड राज्य का कार्यालय खोला है।

खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर-

इसके बाद अब विशेष बच्चों के खेलों को राज्य में बढ़ावा मिलेगा। जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। इससे बड़ी राहत मिली है। रविवार को इंदिरा नगर में एसओबी के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज और वरुण शर्मा ने किया।