अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।
पत्नी से विवाद के बाद पति ने की जीवनलीला समाप्त-
जानकारी के अनुसार मूलरूप से राजस्थान निवासी मनोज कुमार गोयल यहां मुख्यालय के दुगालखोला में किराए के मकान में रहते थे। बीते दिनों उनके घर में कलह चल रहा था। बीते 23 मार्च को पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ। विवाद के बाद पत्नी उन्हें छोड़ कर चली गई। जिसके बाद से पति मनोज से पत्नी के अलावा घर के अन्य लोगों से भी कोई संपर्क नहीं हुआ। तब से उसका कमरा अंदर से बंद था। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। इधर सोमवार को पड़ोसियों को कमरे से बदबू आई। जिसपर उन्हें शक हुआ। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस-
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।