अल्मोड़ा: रविवार (रामनवमी) सायं 4 से 6 बजे के मध्य श्री साईं बाबा मंदिर में सामूहिक यज्ञ का आयोजन

दिनांक 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को सायं 4:30 से 6:00 बजे के मध्य श्री साई बाबा मंदिर पूर्वी पोखरखाली, अल्मोड़ा में सामूहिक दीप यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

दीप यज्ञ का उद्देश्य महामारी से मुक्ति पाने और सभी भक्तजनों की मंगल कामना करना है:

जिसका मुख्य उद्देश्य है कि वर्तमान में समाज जिस महामारी (कोरोना)के दौर से गुजर रहा है,उससे मुक्ति पाने और सबके उत्तम स्वास्थ्य,मंगल कामना और सुख समृद्धि हेतु स्तुति की जानी है ।

प्रत्येक परिवार से एक घीं का दीपक लाया जाएगा:

यज्ञ के लिए प्रत्येक परिवार से एक घीं का दीपक लाया जायेगा तथा दीप जलाकर एक सामूहिक प्रार्थना की जायेगी।

कुंभ का गंगाजल भी वितरित किया जाएगा:

श्री साईं बाबा मंदिर में दीप यज्ञ के साथ ही गायत्री परिवार द्वारा पवित्र कुंभ के गंगाजल को भी वितरित किया जायेगा ।

सभी भक्तजन इस पुण्य कार्य में सहयोग प्रदान करें:

प्रबन्धन समिति श्री शिरडी सांई कृपाधाम समिति पूर्वी पोखरखाली, अल्मोड़ा द्वारा
सभी महानुभावों से अनुरोध किया है कि इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें ।