उत्तराखंड: हरिद्वार में फार्मा और लाइव एक्स्पो मेले का हुआ शुभारंभ, जानें

शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने आज हरिद्वार में फार्मा और लाइव एक्स्पो मेले का शुभारंभ किया । कहा- उत्तराखंड देश की कुल फार्मा कंपनियों के उत्पादन का 21 फीसदी भाग उत्पादन करता है और देश-विदेश में इसका निर्यात भी किया जाता है।

देशभर के कई फार्मा उपकरण बनाने वाली कंपनियां भाग ले रही है

फार्मा एक्सपो में देशभर के कई फार्मा उपकरण बनाने वाली कंपनियां भाग ले रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा इस तरह के औद्योगिक मेलों से जहां उत्तराखंड के उद्यमियों को फायदा होगा वही बेरोजगारों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उद्योगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ कई तरह की छूट भी प्रदान कर रही

उन्होंने कहा कि सरकार सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में यहां लगे उद्योगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ कई तरह की छूट भी प्रदान कर रही है।