उत्तराखंड: आज से 23वीं यूथ नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता होगी आयोजित, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज यानि सोमवार से रूद्रपुर में 23वीं यूथ नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भारतीय वालीबाल एसोसिएशन ने इस बार चैंपियनशिप की जिम्मेदारी उत्तराखंड वालीबाल संघ को दी है।

28 राज्यों से 30 टीमें लेंगी हिस्सा-

इस प्रतियोगिता में देश भर से आने वाले खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने-पीने समेत सभी जरूरी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। यह प्रतियोगिता 11 से 16 अप्रैल तक श्री मनोज सरकार स्पोट्र्स स्टेडियम में होगी। इसमें 28 राज्यों से 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं।