उत्तराखंड: टूरिज्म के लिए बागेश्वर जिला बहुत ही खूबसूरत- राज्यपाल गुरमीत सिंह

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए।

योजनाओं के जल्द ही अच्छे परिणाम आएंगे

राज्यपाल ने कहा कि जिले में ट्राउट मछली, कीवी, स्ट्रावेरी, होम स्टे की योजनाओं के जल्द ही अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि टूरिज्म के लिए बागेश्वर जिला बहुत ही खूबसूरत है। उन्होंने युवा पीड़ी का आह्वान करते हुए कहा कि वो होम स्टे के लिए आगे आएं।उन्होंने कहा कि बागेश्वर की महिलाएं उद्यम में अव्वल हैं। राज्यपाल ने कीवी और अन्य फल, फूलों से बन रहे उत्पादों की ब्रांडिंग कराने के निर्देश डीएम विनीत कुमार को दिए।
राज्यपाल ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद बागेश्वर जिले में अभिनव कार्य हुए हैं। कीवी, ट्राउट मछली, स्ट्राबेरी उत्पादन, सब्जी उत्पादन, पॉलीहाउस, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। जिला प्रशासन ने ई-कार्यालय की शुरुआत कर नया आयाम स्थापित किया है। इससे लोगों के कार्य सुगमता से और जल्दी होंगे।

जिले में 110 होम स्टे हैं

श्री सिंह ने कहा कि जिले में 110 होम स्टे हैं। यदि इनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा होगी तो पर्यटकों को बागेश्वर के बारे में जानने का मौका मिलेगा।