केजीएफ चैप्टर-2 बनी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, रॉकी के रूप में यश ने जीता फैंस का दिल

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है | दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 रिलीज हो गई है | इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी जुनून देखने को मिल रहा है | पहले दिन फिल्म देखने वालों ने केजीएफ-3 की भी मांग कर डाली।

यश के इंट्रोडक्शन सीन ने जीता फैंस का दिल-

वहीं, राकी के रूप में यश की शानदार एक्टिंग, निर्देशन और कहानी की दर्शकों ने खूब तारीफ की। खासकर राकी भाई के रूप में यश के इंट्रोडक्शन सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में यश और संजय दत्त के एक्शन सीन रोंगटे खड़े करने वाले रहे। मां के साथ राकी के दृश्य ने दर्शकों को भावुक किया।

सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी केजीएफ-

यह फिल्म रिलीज के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है | मेकर्स ने इस फिल्म की ग्रैंड रिलीज की प्लानिंग की थी और दुनियाभर में इसे 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया। इसके अलावा फिल्म को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है । डेढ़ सौ करोड़ रुपये से बनी केजीएफ 2 ने ‘बाहुबली 1’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ समेत सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन जैसे सितारों को भी मात दे दी है।