उत्तराखंड: चौथी शादी करने जा रहा था एसएसबी का जवान, मंडप में आ धमकी तीसरी पत्नी, जाने आगे क्या हुआ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां यूपी से एक युवक शादी के लिए आया था। जिसकी पत्नी ने मंडप में ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस –

जानकारी के अनुसार मदन का परिवार यूपी के ग्राम फतापुर तहसील कांठ जिला मुरादाबाद में रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मदन अपनी चौथी शादी करने के लिए गदरपुर की कंबोज धर्मशाला पहुंचा। इस शादी की भनक लगने पर मदन की तीसरी पत्नी कीर्ति सैनी भी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। कीर्ति के भाई भारत सैनी ने बताया कि उसकी बहन की शादी 27 अप्रैल 2021 को मदन के साथ हुई थी। बाद में पता चला कि मदन ने पहले भी दो शादियां की थी। अब वो तीसरी पत्नी को तलाक दिए बगैर चौथी शादी करने जा रहा था। इस बीच तीसरी पत्नी पुलिस के साथ शादी के मंडप में पहुंच गई और दूल्हे को चप्पलों से पीटने लगी। हंगामा होते ही विवाह स्थल में अफरातफरी मच गई। इस मामले में पुलिस किसी तरह दूल्हे को बचाकर थाने ले गई। आरोपी मदन उर्फ बंटी एसएसबी में कुक के पद पर तैनात है। उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।