आज का राशिफल, आइए जानें क्या खास है आज आपकी राशि में

आज 29 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि का का दशम गोचर सुंदर है। व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृषभ (TAURUS) : राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। लाल व पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।

मिथुन (GEMINI) : आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क (CANCER) : व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह (LEO) बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातक एक प्रखर व साहसी व्यक्तित्व के रूप में उभरकर आएंगे। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। आपके अधिकार क्षेत्रों में भी वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। मान सम्मान व धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत अच्छा है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि जातकों की किस्मत आज उनके साथ है। वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए पथ प्रदर्शक बनेगा। जोखिम पूर्ण निर्णय लेना भी आपके लिए मददगार हो सकता है शेयर मार्केट का निवेश धन लाभ कराएगा। कामकाज से संबंधित जरूरी ज्ञान प्राप्ति के लिए उत्सुक रहेंगे। धन संबंधी चिंताएं खत्म होंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। बार-बार प्रयास से सफलता मिलने की संभावना है। अपने आप को शांत रखें, सही समय आने का इंतजार करें। यह परिवर्तन का समय है, इसलिए धन खर्च करने से भी जल्दी कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्यवाही करना आपकी मानहानि करा सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों को बहुत मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। अपने सहकर्मियों से वाद विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। पार्टनरशिप से संबंधित व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखना आप दोनों के हित में रहेगा। अहंकार आपको आगे बढ़ने से रोक सकता है। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातक अपने कामकाज की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उनके प्रयासों से ना केवल उनका जीवन स्तर बढ़ेगा, बल्कि कंपनी को भी फायदा होगा। आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए झुकना पसंद नहीं करेंगे। करियर के मामले में महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे कुछ न बोलें।

मीन (PISCES) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम न उठाएं।