“प्रखर गूंज प्रकाशन” दिल्ली द्वारा प्रो. शेखर चन्द्र जोशी को उनकी पुस्तक’ सेवा से सृजन के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश तथा वर्तमान में एन डी एम सी के उपाध्यक्ष तथा इसके काउंसिल सदस्य विशाला शैलानी, अध्यक्ष इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजूद्दीन कुरैशी, महेन्द्र रंगा प्रिंसीपल कमीशनर जी एस टी तथा कुमार मुकेश
के चेयरमैन बार काउन्सिल दिल्ली मौजूद थे ।
42 देश के चुनिन्दा लेखकों की पुस्तकों के लोकार्पण के साथ-साथ उन्हें सम्मानित किया गया था
प्रखर गुंज प्रकाशन के इस लोकापर्ण कार्यक्रम में 42 देश के चुनिन्दा लेखकों की पुस्तकों के लोकार्पण के साथ-साथ उन्हें सम्मानित किया गया था। यह कार्यक्रम दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में मातृ दिवस के दिन सम्मान हुआ। बता दें कि अब तक प्रो. शेखर चन्द्र जोशी की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।