अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मनरेगा कार्यों के मैटीरियल समेत श्रमिकों का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधान संगठन भड़क गया है। जिस पर बुधवार को जिलेभर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान प्रधानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कहीं यह बात-
बुधवार को हवालबाग विकासखंड के जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच मनरेगा कार्यों के भुगतान की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इससे दिन भर कामकाज पूरी तरह ठप रहा। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में सैड़कों ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का लाखों रुपये का भुगतान होना है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बीते डेढ़ साल से भुगतान नहीं होने से प्रधानों के साथ ही काम करने वाले लोग भी परेशान हैं। दुकानदार उन पर भुगतान का दबाव बना रहे हैं, जिन लोगों ने काम किया है वह आए दिन भुगतान को लेकर उनसे पूछते रहते हैं।
उग्र आंदोलन की चेतावनी-
जिस पर यह कहा गया कि जल्द मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन समेत अनिश्चितकीलन तालाबंदी की जाएगी। जिसके समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
यह लोग रहे मौजूद-
इस दौरान जिला प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भोजक, प्रधान तलाड़बाड़ी किशन सिंह बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, विनोद कनवाल, सुंदर मटियानी, भगवान बिष्ट, महेश लाल, ममता मेहरा, गोपाल तिवारी, प्रकाश आर्या, उमेश नैनवाल, गुड्डी बिष्ट, हेम भंडारी, अमित साह, मनोज जोशी, हरीश रावत, पल्लवी देवी, महेंद्र सिंह, राधा देवी, मनोज आर्या, राजेंद्र सिंह, गौरव कांडपाल, कमलेश कुमार, अमित टम्टा समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।