◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तोक्यो में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल शाम जापान रवाना हुए।
◆प्रधानमंत्री ने कहा- उनकी जापान यात्रा के दौरान भारत-जापान विशेष रणनीति और वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने पर ध्यान रहेगा।
◆ राजस्थान: अलवर जिले में अलवर-भिवाडी मार्ग पर भिंदूसी गांव के पास सडक दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल। पुलिस के अनुसार मृतक दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले हैं।
◆ मुंबई की 10 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की स्केटर बालिका रिदम ममानिया ने एवरेस्ट आधार शिविर तक पर्वतारोहरण कर रिकॉर्ड बनाया।रिदम ममानिया ने ना केवल एवरेस्ट आधार शिविर तक चढ़ाई की बल्कि इसी रास्ते से वापसी भी की। उन्होंने कुल मिलाकर तकरीबन 128 किलोमीटर की दूरी तय की।
◆ ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता एंथनी एल्बनीज को कल प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जायेगी। लिबरल नेशनल गठबंधन के अध्यक्ष निवर्तमान प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपनी हार मानते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
◆ आईपीएल में कल शाम लिविंग्स्टन के 22 गेंदों पर 49 रनों की बदौलत आखिरी लीग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया।
◆ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी, के एल राहुल होंगे कप्तान।
◆ असम के एक पुलिस थाने में आग लगाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ़्तार किया है।
◆ केदारनाथ घाटी में हुआ हिमपात।
◆ असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है 22 ज़िलों में करीब 7.20 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से कुल 24 लोगों की मौत हुई है।
◆ बीते हफ्ते अमेरिकी संसद में भारत के चीन सीमा पर S400 तैनात करने का अनुमान लगाया गया है।
◆ जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस की सफल आधिकारिक यात्रा से स्वदेश लौटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द।
◆ महिला टी20 चैलेंज 23 मई यानी आज से, कोलकाता, अहमदाबाद की आईपीएल प्लेऑफ वेन्यू के रूप में पुष्टि।
◆ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और ‘इंडिया ऐट 75’ पर सम्बोधन देंगे।