अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बैठक ली।
बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा-
जिसमें डीएम ने जनपद में बाल कल्याण गृह के बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वात्सल्य योजना, जनपद में पेंडिंग केस, पॉक्सो समेत अन्य मसलों पर चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही समिति के सदस्यों से बच्चों के बारे में विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर जनपद स्तर के समस्त कार्यों को करने का आश्वासन दिया।
हर संभव मदद का आश्वासन-
जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य समेत अन्य सभी पहलुओं पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। डीएम ने बाल कल्याण गृह अल्मोड़ा से उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली नेशनल हार्ट केयर संस्थान में गई छात्राओं से भी मुलाकात की और उन्हें जनपद स्तर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
यह लोग रहें मौजूद-
यहां बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रघुवर दत्त तिवारी समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।