उत्तराखंड: हरिद्वार एसडीएम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, माता- पिता को प्रताड़ित करने पर सम्पत्ति और‌ घर से बाहर होंगे बच्चें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार एसडीएम कोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

मां पिता को प्रताड़ित करने पर घर‌ से बाहर होंगे बच्चें-

जो‌ बच्चे अपने माता-पिता की सेवा करने की बजाय उन्हें प्रताड़ित करते हैं। उन्हें सचेत होने की जरूरत है। हरिद्वार एसडीएम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए ऐसे छह बुजुर्गों के बच्चों को माता-पिता की संपत्ति से बेदखल करते हुए एक महीने के अंदर घर खाली करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

हरिद्वार ‌एसडीएम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला-

इस संबंध में 06 वरिष्ठ नागरिकों की ओर से अपने बच्चों से राहत दिलाने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई गई थी जिसमें उन्हें अपनी चल और अचल संपत्ति से बेदखल कर घरों से बाहर निकालने की मांग की गई थी। बुजुर्गों की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने सभी छह मामलों में बच्चों को माता-पिता की संपत्ति से बेदखल करने का फैसला सुनाया है। साथ ही 30 दिन के भीतर घर खाली करने के आदेश दिए।