कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चगेठी धौलादेवी में विद्यालयी शिक्षा से वंचित व अपवंचित वर्ग की बालिकाओं को उच्च प्राथमिक स्तर की बेहतर शिक्षा दी जा रही है।
एकल अभिभावक, अनाथ, असुरक्षित बालिका को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है
उपजिलाधिकारी भनोली व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की 50 बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क आवासीय सुविधा व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग की है। इसके अतिरिक्त शालात्यागी (ड्राप आउट) एकल अभिभावक, अनाथ, असुरक्षित बालिका को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है। वर्तमान में शिक्षा सत्र 2022-2023 में चगेठी में 10 सीटें रिक्त है।