अल्मोड़ा: चम्पावत विस चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को ऐहिसाहिक बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है, जिससे भाजपा ने इतिहास रचा है।

कांग्रेस की ओर से लगाये जा रहे आरोपों को गलत बताया

    अल्मोड़ा पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने यहां एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाये जा रहे आरोपों को गलत बताया। कहा कि चम्पावत उप चुनाव में कांग्रेस कहीं पर भी नहीं दिखाई दी।  कांग्रेस ने चुनाव में मात्र औपचारिकता निभाई। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि वह जनादेश का स्वागत कर चम्पावत और उत्तराखंड के विकास में सहयोग करने का नैतिक साहस करना चाहिए।

ये रहे मौजूद

यहां पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, चंदन सिंह, संजय साह मौजूद रहे।
p