अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ मिलने के बाद भी हायर‌ सेंटर रेफर‌ हो रहे हैं मरीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। दो महीनों बाद अस्पताल को हड्डी रोग विशेषज्ञ मिला है। 31 मई को अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता ने कार्यभार ग्रहण कर पहले दिन ही 100 मरीजों का इलाज किया।

हायर‌ सेंटर रेफर‌ किए जा रहे हैं मरीज-

इसके बाद भी यहां हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर होने के बाद भी संसाधनों के अभाव में पिछले चार दिन में तीन मरीज हायर सेंटर रेफर किए गए हैं। यहां‌ अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित रोजाना करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस संबंध में डॉ. पीके मेहता ने बताया कि पिछले चार दिनों में उन्होंने 10 छोटे ऑपरेशन तो कर दिए लेकिन मशीनों की कमी के कारण बड़े ऑपरेशन संभव नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से मरीजों को हायर‌ सेंटर रेफर‌ किया जा रहा है।