उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मसूरी हाथीपांव मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

खाई में गिरी कार-

जानकारी के अनुसार युवक-युवती दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली से मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे। वहीं सूचना पाकर पहुंची मसूरी पुलिस और एसडीआरएस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने करीब 100 मीटर गहरी खाई से घायल युवती को रेस्क्यू कर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा। दोनों की पहचान सिमरन भारद्वाज पुत्री राहुल भारद्वाज निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली व युवक रजत सचदेवा पुत्र मनोज कुमार सचदेवा निवासी गांधी पार्क न्यू गोविंदपुरा कृष्णा नगर दिल्ली के रूप में हुई है।