योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित आओ हम सब योग करे अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय एनटीडी अल्मोड़ा में एक माह का निः शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अंजली किरन ने खबरी बॉक्स को बताया की योग शिविर आगे भी जारी रहेगा।
योग के लाभ और महत्व के बारे में बताया

योग प्रशिक्षिका अंजलि किरन द्वारा 48 से अधिक प्रतिभागियों को आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही अंजली किरन ने योग के महत्व और उनसे मनुष्य के शरीर में होने वाले लाभों के बारे में भी प्रतिभागियों एवम् स्थानीय जनता को बताया।
योग द्वारा स्वास्थ्य को रखें स्वस्थ
सर्वाइकल, मोटापा, मधुमेह, अनिंद्रा जैसे अनेक रोगों पर योग के प्रभाव के बारे में भी अंजली किरन द्वारा बताया गया। जिससे व्यक्ति योगाभ्यास के माध्यम से पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर सके।
शिक्षकों द्वारा भी किया गया योग

शिविर में प्रधानाचार्य पनीराम आर्या और शिक्षक दीपक वर्मा, बलवंत मेहता, माया बिष्ट, मंजू वर्मा, ललिता जोशी ने भी योग के आसन प्राणायाम और ध्यान कर योग को प्रोत्साहन किया।