अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।15वीं वाहिनी एनडीआरएफ टीम मानसून तैनाती के लिए जिला अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गयी है।
एनडीआरएफ टीम-
इसको लेकर बटालियन के सेनानी सुरेश कुमार दराल ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। जिसमें टीम उप निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में मानसून के दौरान आपदा होने की स्थिति में राहत व बचाव कार्य किया जाएगा।वाहनी की 5 टीमें पहले से मानसून एवं चार धाम यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में तैनात है ।