उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को , कोरोना के कुल 19
नए मामलें दर्ज किये गये । आज किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई ।
सक्रीय मामले की संख्या 121 हुई
अब प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 121 हो गयी है । आज 23 मरीज स्वस्थ्य होकर घर वापस गए ।
कहां आए कितने केस
देहरादून में कोरोना के 9 केस मिले हैं । जबकि अल्मोड़ा में 2, चमोली में 1, हरिद्वार में 3 और उत्तरकाशी में 4 कोरोना के नये मरीज मिले हैं । इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है । वहीं, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और टिहरी कोरोना मुक्त हो गया है ।