सुबह की ताजा खबरें (15 जून, विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस )

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के अवसर पर मीडिया से अधिक सकारात्मक खबरें प्रकाशित करने की अपील की है। पत्रकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड महामारी के समय में उन्होंने ‘कर्मयोगी’ की तरह काम किया।

◆ देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया आज से अधिसूचना जारी होने के साथ तेज हो जाएगी। उम्मीदवार 29 जून तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी।

◆ भगवान बुद्ध के चार पवित्र कपिलवस्तु अवशेषों को बौद्ध मंत्रोच्चार और संगीतमय कार्यक्रम के साथ कल मंगोलिया में गंदन मठ के बट्सगांन मंदिर में रखा गया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुंबई के राजभवन में ब्रिटिश-काल के भूमिगत बंकर में भारतीय क्रांतिकारियों की एक नव निर्मित दीर्घा ‘क्रांति गाथा’ का उद्घाटन किया।

◆ एएफसी एशियाई कप क्वालिफिकेशन में भारत ने हांगकांग को 4-0 से हराकर ग्रुप डी में नौ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

◆विशाखापट्नम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे T-20 मुकाबले को भारत ने 48 रनों से जीत लिया। हर्षल पटेल ने 4 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 131 रनों पर समेट दिया।

◆ प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन आज नेशनल हेराल्ड जांच मामले में फिर से शामिल होने के लिए बोला है।

◆ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को 1 जुलाई को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित मध्य वायु कमान के अगले कमांडर-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में पूर्वी वायु कमान में तैनात हैं।

◆ पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल लाया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ़्तार किया गया है।

◆ अमूल, पारले और अन्य पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पाद के साथ सिंगल यूज स्ट्रॉ देती हैं। इन पर 1 जुलाई से पाबंदी लगाई जा रही है।

◆ 15 जून 2022 आज ‘इंटरनेट एक्सप्लोरर’ ब्राउजर रिटायर हो रहा है। 1995 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज-95 के लिए नया ब्राउजर जारी किया था।

★ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हर साल 15 जून को विश्व वायु दिवस के रूप में मनाया जाता है।