अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान संस्थान अल्मोड़ा में निशुल्क योग शिविर  जारी, योग प्रशिक्षिका पूजा द्वारा योग की अनेक विधाओं का कराया जा रहा अभ्यास

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आओ हम सब योग करें  अभियान के तहत सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान संस्थान अल्मोड़ा में निशुल्क योग शिविर का  प्रशिक्षण योग, प्रशिक्षका पूजा आर्या द्वारा संचालित किया जा रहा है ।

योग की अनेक विधाओं का करा रहीं अभ्यास

जिसमें योग प्रशिक्षिका पूजा द्वारा विगत 1 माह से “आसन, प्राणायाम, मुद्रा बंध व ध्यान का अभ्यास करा कर योग साधकों के शारीरिक मानसिक, आध्यात्मिक व बौद्धिक विकास किस प्रकार हो इसके लिए योग की अनेक विधाओं का अभ्यास करा रही है।

योग हमारी प्राचीन विधा है जिसका उल्लेख कई ग्रंथों में मिलता है: प्राचार्य चंद्र प्रकाश भैसोड़ा

सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के विभागाध्यक्ष प्राचार्य चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने वर्तमान समय में योग की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखते हुए बताया कि योग हमारी प्राचीन विधा है जिसका उल्लेख कई ग्रंथों में मिलता है ।  भगवद गीता, शिव संहिता, पतंजलि योग सूत्र ऐसी ग्रंथ है जिन के अध्ययन से हमें जीवन जीने की कला सीख कर अनेक असाध्य रोगों का निवारण कर सकते हैं ।

इन योगासन का कराया गया अभ्यास

योगाभ्यास के क्रम में आज ताड़ासन अर्ध चंद्रासन मकरासन, भुजंगासन, हलासन उत्तानपादासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया ।

मौजूद रहे

योग शिविर में प्राचार्य चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, डॉ रंजीत, डॉ अनिल पांडेय, डॉ अरविंद कुमार सिंह एवं संस्थान के अनेक शोधार्थी छात्र एवं  छात्राएं प्रतिभाग कर रहे है।