उत्तरकाशी: मिट्टी निकालने के दौरान पांच महिलाएं मलबे में दबी, एक की मौत

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र से जुड़ी ख़बर सामने आई है । यहां मिट्टी निकालने के दौरान पांच महिलाएं मलबे में दब गई । जिसमें से एक महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई ।

एक महिला की मौत

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी(30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी(33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला(35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना(26) पत्नी रामलाल, राजेंद्री(45) पत्नी बहादुर सिंह को मलबे में से निकाल लिया । लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।