आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 04 मार्च 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके ऑफिस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान मन में तरह तरह के विचार आते रहेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आज आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। नए दोस्त बनेंगे। जंक फूड खाकर आप अपने लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपके पास अपनी कमाई की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए ज्ञान और शक्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बढ़ते हुए खर्चों पर अब कमी नजर आने लगेगी और इनकम बढ़ेगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बिजनेस के मामलों में कुछ खास बदलाव कर सकते है। छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक मामलों में नोकझोक हो सकती है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आज वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। उधार दिया हुआ या अटका पैसा आपको वापस मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आज के दिन पैसों की आवक होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आप अपने काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के लोग आपको खुशी देगे और आपको किसी यात्रा पर जाने से भी अच्छा अनुभव मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते है। साथ ही किसी खास काम के लिए सोचने-समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कम समय में आपके कार्य पुरे होंगे। आपका रूका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है। नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि सेहत की वजह से आपके खर्चे भी काफी होंगे और आप मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के लोग किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आपको भावुक होने से बचना चाहिए। आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहना चाहिए। वाहन खरीदने के योग हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।