आज दिनाक 07/07/2022 को रेड क्रास सोसाईटी से जुड़े टीम द्वारा प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा से पुलिस कार्यालय में आकर भेंट एवं गोष्ठी की गई।
की गई यह अपील-
गोष्ठी में रेड क्रास सोसाईटी की टीम द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रचलन में लगाम लगाने हेतु नशे के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही एवम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उठाये जा रहे कदम की सराहना की गई। रेड क्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान करने, हरेला त्यौहार के दृष्टिगत वृक्षारोपण, युवाओं को नशे से दूर करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की गई।
कार्यशाला का आयोजन-
एसएसपी अल्मोड़ा ने बताया कि पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित एवं समय-समय पर पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा जरुरतमंदों को रक्तदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण एवं नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को दूर रखने हेतु कार्यशाला का आयोजन किये जाने हेतु कहा गया।
यह लोग रहें मौजूद-
गोष्ठी में मनोज सनवाल अध्यक्ष, गिरीश मलहोत्रा, रीता दुर्गापाल, आशीष वर्मा, डा0 जे0सी0 दुर्गापाल एवं मंजू जोशी मौजूद रहे।