उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बुजुर्ग को उसका खोया हुआ बैग वापस मिल गया।
बस में खोए बैग को यात्री को लौटाया-
दरअसल हल्द्वानी डिपो में पिछले 20 दिन से लावारिस पड़े एक बैग में ₹65000 प्राप्त हुए उस बैग में उस व्यक्ति का आधार कार्ड फोन नंबर और पासबुक भी थी जिसको निगम कर्मचारियों ने जब चेक किया तो उसमें 65000 हजार रुपए अंदर रखे हुए थे। जो कि 18 जून को उनका बैग हल्द्वानी बस स्टैंड पर खो गया था वह पिछले 20 दिन से समय पाल के कक्ष में लावारिस हालत में पड़ा था जब उस बैग को इन कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया तो उसमें ₹65000 हजार रुपए मिले। जिसके बाद तुरंत बेग के मालिक को फोन किया गया जो कि उसमें प्राप्त कागजात के आधार पर नंबर था वह इस समय फरीदाबाद में रहते हैं फिर वह 7 तारीख जुलाई को हल्द्वानी आए और अपनी सारी पहचान बता कर सुरक्षित 65000 हजार रुपए बुजुर्ग के सुपुर्द किए।
जताया आभार-
यह सामान एजीएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट, इंदिरा भट्ट स्टेशन इंचार्ज आदि कर्मचारियों की मौजूदगी में उन को सुपुर्द किया गया। यात्री ने सभी का आभार जताया।