चंपावत: बारात ले जा रही बोलेरो खाई में गिरी, दो घायल, वाहन में सात लोग थे सवार

यहां बारात का वाहन खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए । जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

थुवामौनी के पास बोलेरों का इंजन बंद हो गया

पाटी के थुवामौनी में बारात का वाहन खाई में गिरने दो लोग घायल हो गये,घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाहन में सात लोग सवार थे ।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम वाहन संख्या uk03 0979 बारात लेकर सुनडुंगरा जा रही थीं,इसी दौरान थुवामौनी के पास बोलेरों का इंजन बंद हो गया। बोलेरों में सवार पांच लोग गाड़ी में धक्का लगाने गाड़ी से बाहर उतरे थे जबकि चालक अशोक कुमार उम्र 27 साल और सुनील कुमार उम्र 25 साल  गाड़ी में ही मौजूद थे।

ब्रेक के अनियंत्रित होने से वाहन लगभग 60 से 70 मीटर नीचे गिरा वाहन

घायल चालक सुभाष ने बताया कि गाड़ी में ब्रेक के अनियंत्रित होने से वाहन लगभग 60 से 70 मीटर नीचे खाई में गिर गया । स्थानीय लोगों में नर सिंह, प्रभात मौनी, खड़क सिंह आदि लोगों ने घायलों को खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से पाटी अस्पताल ले जाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।