जिले में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में विभिन्न ग्राम पंचायतों से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। जून में ग्राम पंचायतों के लिए उपचुनाव हुए थे। जिसमें ग्राम सभाओं को अपने प्रधान मिल गये थे।
1160 ग्राम सभाओं के लिए 2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे
अल्मोड़ा जिले की 1160 ग्राम सभाओं के लिए 2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। लेकिन योग्य उम्मीदार नहीं मिलने के चलते कई ग्राम सभाएं प्रधान विहीन चल रही थी।
43 ग्राम पंचायतों को नहीं मिले प्रधान
43 ग्राम पंचायतों को प्रधान नहीं मिले थे। अधिसूचना जारी होने के बाद हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें 26 निर्विरोध चुने गये थे, जबकि दस ग्राम सभाओं के लिए चुनाव हुए थे। इधर निर्वाचित प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।