रानीखेत: आर्मी पब्लिक स्कूल में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन, त्रिशूल सदन रही विजयी

रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में अंतरसदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में त्रिशूल सदन और नीलकंठ सदन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में त्रिशूल सदन विजयी रहा।

वाॅलीबाल प्रतियोगिता-

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने किया। सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल नंदादेवी सदन और त्रिशूल सदन के बीच खेला गया। जिसमें नंदा देवी सदन ने बाजी मारी।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान एनएसओ भूपेंद्र परिहार, शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ, ब्रजेश जोशी, मनोज पांडे, जीएस बनकोटी आदि मौजूद रहे।