अल्मोड़ा: एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा, को लेकर अपडेट सामने आया है ।

18 जुलाई,2022 से उपलब्ध करा दिए गए

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय द्वारा रविवार 24 जुलाई,2022 को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा,2022 हेतु प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट में 18 जुलाई,2022 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी फॉर्म संख्या और जन्मतिथि प्रविष्ट कर  अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।