सुबह की ताजा खबरें (21 जुलाई,गुरुवार, श्रावण कृष्ण पक्ष, अष्टमी , वि. सं. 2079)

◆ प्रधानमंत्री ने कोविड से बचाव के 200 करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि के लिए स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कार्यकर्ताओं की सराहना की

◆ PM ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल के साथ वर्चुअल संवाद किया

◆ राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज।

◆ दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

◆ दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार से शुरू हो रहे ‘हर घर तिरंगाा’ अभियान को स्मरणीय बनाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये।

◆ जानी-मानी एथलीट पीटीऊषा ने आज राज्‍यसभा की नामांकित सदस्‍य के रूप में शपथग्रहण की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की।

◆ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अन्‍य पिछडे वर्गों के लिए राजनीतिक आरक्षण के बारे में #बंथिया_समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों को उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा स्‍वीकार किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है।

◆ श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, देश के नए राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए संसद में हुए मतदान में उन्होंने जीत हासिल की। विक्रमसिंघे के पक्ष में 134 और उनके मुख्य प्रतिद्वंदी दुल्लास अल्हाप्परुम के पक्ष में 82 वोट पड़े।

◆ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 5 ज़िलों में वज्रपात से 5 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान की घोषणा की गई है।

◆ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल AICC कार्यालय में एकत्र होंगे। इसमें पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे और बाद में वे सभी ED कार्यालय तक जाएंगे। नेशनल हेराल्ड मामले में कल ED के सामने सोनिया गांधी पेश होंगी।

◆ सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में 2 शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू की पुलिस शुरूआत से ही कई ज़िलों में तलाश कर रही थी। सूचना के आधार पर इन्हें आज इस इलाके में तलाश किया जा रहा था। दोनों भागकर एक घर में घूस गए।