हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां किताबों का संकट बढ़ता जा रहा है। जो मुद्दा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पंहुच गया है।
किताबें न मिलने से विद्यार्थी परेशान-
जिस पर यूओयू के छात्र-छात्राएं किताबें न मिलने से परेशान हैं और सीएम हेल्पलाइन पर इनकी ओर से लगातार शिकायत की जा रही है। अबतक सैकड़ों विद्यार्थी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुुके हैं, लेकिन किताबों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन किताबों की व्यवस्था करने के बजाय विद्यार्थियों को ई-बुक से पढ़ने का सुझाव दे रहा है। किताबें न मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं।