यहां निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से हड़कंप मच गया । हादसे में दो श्रमिक मलबे की चपेट में आ गए । पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला गया ।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा में पीलीभीत रोड पर निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया । जिसमें दो मजदूर मलबे में फंस गए । सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। साथ ही सरकारी स्वास्थ्य सेवा 108 की गाड़ी भी घायलों को लेने घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया । मलबे में फंसे हुए दोनों लोगों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया । उन्हें स्वास्थ सेवा 108 के माध्यम से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।