अल्मोड़ा: शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग की, रिक्त पदों पर 50 अतिथि शिक्षकों की होगी तैनाती

जिलेभर के विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से 50 अतिथि शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। पहले चरण में इन शिक्षकों को रिक्त विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।

वर्तमान में 476 अतिथि शिक्षिक प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं

    शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले में विभिन्न विद्यालय में वर्तमान में 476 अतिथि शिक्षिक प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। नियमित शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति के चलते कई स्कूलों में पद रिक्त चल रहे थे। जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था।

50 अतिथि शिक्षकों को प्रवक्ता और एलटी के रिक्त चल रहे पदों के लिए काउंसिलिंग की गई

इधर विभिन्न विद्यालयों के लिए 50 अतिथि शिक्षकों को प्रवक्ता और एलटी के रिक्त चल रहे पदों के लिए काउंसिलिंग की गई। सीईओ सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि 50 अतिथि शिक्षक काउंसिलिंग में पहुंचे हैं। विषय वार काउंसलिंग कर रिक्त पदों पर तैनाती दी जाएगी।