राजस्थान से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय सेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए हैं।
वायुसेना का MIG-21 विमान राजस्थान के बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त-
राजस्थान के बाड़मेर के पास यह घटना हुई। भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार रात राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भारतीय वायुसेना के अनुसार यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। गुरुवार रात 9.10 बजे यह हादसा बायतू के भीमड़ा गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। इसका मलबा करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बिखरा हुआ है। वहीं, वायुसेना ने दुर्घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
पायलटों की मौत पर जताया दुख-
जिसकी जानकारी बाड़मेर जिला प्रशासन ने दी। व एयरफोर्स ने भी ट्वीट कर मौत की पुष्टि कर दी। जिस पर एयरफोर्स ने ट्वीट कर कहा कि रात 9:10 बजे पर भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान MIG-21 ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना को जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। वहीं इस हादसे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी गहरा दुख जताया।