उत्तराखंड में जल्द अंगदान एवं प्रत्यारोपण के लिए SOTTO की होगी स्थापना, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश में जल्द अंगदान एवं प्रत्यारोपण के लिये स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में कुछ समय पहले कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने बताया है कि उत्तराखंड में सोट्टो की स्थापना को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ के अधिकारियों एवं चिकित्साकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।

मरीजों को‌‌ मिलेंगी सुविधाएं-

यह राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में संचालित किया जाएगा। जिससे राज्य में किडनी, लीवर, हार्ट, हाई वाल्व, आंखें, फेफड़े, अग्नाशय जैसे सिंगल व मल्टी आर्गन्स का प्रत्यारोपण आसानी से किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इसकी स्थापना होने से प्रदेश के लोगों को अंग प्रत्यारोपण के लिये अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पडेगा।

सोट्टो की स्थापना के लिये भारत सरकार ने भी सैद्धांतिक मंजूरी-

बताया जा रहा है कि सोट्टो की स्थापना के लिये भारत सरकार ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिसमें यह बात सामने आ रही है कि ‌उत्तराखंड मेडिकल एजूकेशन एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ (पीजीआईएमईआर) के बीच एकेडमिक एवं शोध कार्यों को एक साथ मिलकर करने पर सहमति बनी। जिसके लिए जल्द ही दोनों पक्षों के मध्य एमओयू किए जाएंगे।