मोबाइल इंडिया को दिए गए एक सरकारी आदेश के चलते भारत के पॉपुलर गेम बैटलग्राउंड गेम को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है । जानकारी के अनुसार बैटल रॉयल गेम को IT कानून सेक्शन 69A के तहत ब्लॉक किया गया है ।
इसी की तरह पहले भी कई गेम्स को भारत में किया जा चुका है बंद
एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को एक सरकारी आदेश के चलते हटाया गया है । अब इस गेम को गूगल प्ले से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा । बता दें कि यह बैटल रॉयल गेम को IT कानून सेक्शन 69A के तहत ब्लॉक किया गया है । इसी की तरह पहले भी कई गेम्स को भारत में बंद किया जा चुका है । इस सेक्शन के तहत दिए गए आदेश ज्यादातर कॉन्फिडेंशियल होते हैं । यही कारण है कि पब्लिक में इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाती है ।
मानसिक-स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव
बताते चले कि भारत सरकार ने पॉपुलर बैटल रॉयल गेम फ्री फायर को भी इसी कारण से बंद कर दिया था । लेकिन, इसका मैक्स वर्जन अभी भी खेलने के उपलब्ध है । BGMI बैन को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसको लेकर सरकार से बातचीत कर रही है । वहीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि वीडियो गेम खेलने से लोगों के मानसिक-स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है ।