अल्मोड़ा: नगर में जल्द शुरू होगी इंटर सिटी बस सेवा, लोगों को मिलेगी सुविधा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में अगले महीने से इंटर सिटी बस (टैंपो ट्रेवलर) का संचालन शुरू जाएगा।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत-

दरअसल, पूर्व में कलक्ट्रेट सहित तमाम महत्वपूर्ण कार्यालय अल्मोड़ा नगर के मध्य में स्थित थे। इसी साल कलक्ट्रेट सहित सभी कार्यालय पांडेखोला स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं। अल्मोड़ा नगर से कलक्ट्रेट की दूरी करीब छह-सात किमी है। वहां पहुंचने के लिए लोगों को आसानी से वाहन नहीं मिल पाते हैं। दूर दराज से आए लोगों को इससे तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय व्यापारी और आम लोग लंबे समय से कलक्ट्रेट के लिए वाहन सेवा शुरू कराने की मांग उठा रहे थे। इसी को देखते हुए डीएम वंदना ने शहर से विभिन्न प्रमुख कार्यालयों के लिए इंटर सिटी बस सेवा की पहल शुरू की थी। इसके तहत टैंपो ट्रेवलर खरीदने को जैम पोर्टल में प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन रूटों पर होगी संचालित-

जिसके बाद प्रशासन पहले चरण में एक 16 सीटर टैंपो ट्रेवलर खरीदने की तैयारी में है। बकायदा करीब 14 लाख रुपये नगर पालिका को अवमुक्त करा दिए गए हैं। जैम पोर्टल पर वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टैंपो ट्रेवलर को अल्मोड़ा नगर से विकास भवन, कलक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल आदि रूट पर चलाया जाएगा। बकायदा आरटीओ ने रूट सर्वे भी कर लिया है।