अल्मोड़ा: पत्रकार डॉ दीवान नगरकोटी को हिंदी विभाग में दी गई श्रद्धांजलि

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के हिंदी अन्य भारतीय भाषा विभाग में हुई एक बैठक में वरिष्ठ पत्रकार डॉ दीवान नगरकोटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  वक्ताओं ने पत्रकार डॉ नगरकोटी के जीवन पर दृष्टि डालकर स्मरण किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट, विशेषज्ञ प्रो देव सिंह पोखरिया, विशेषज्ञ प्रो नवीन चन्द्र लोहनी(मेरठ), विशेषज्ञ प्रो.एम पी शर्मा (दिल्ली), विशेषज्ञ डॉ राजेन्द्र क्वीरा (हल्द्वानी), डॉ प्रीति आर्या, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ बचन लाल, डॉ ललित जोशी, जयवीर सिंह सहित हिंदी विभाग के  शिक्षक शामिल हुए।