नौकरी का झांसा देकर वर्ष 2019 से फ़रार इनामी दम्पत्ति आखिरकार पकड़े गए….उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (31 जुलाई,श्रावण शुक्ल पक्ष, तृतीया , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 108 एम. पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ करने के साथ ही मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत साइलेज उत्पादन तथा टोटल मिक्स राशन छरबा इकाई का शिलान्यास किया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के केशवपुरी में संस्कार केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कार्य किए जाने और क्रीड़ा मैदान बनाने की घोषणा की।आज डोईवाला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज देहरादून स्थित राजभवन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

◆ प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है। बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पर्वतीय अंचल में हो रही मूसलाधार बारिश से कई राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं।

◆ देहरादून जिले में आज तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गयी है और एक घायल।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 224 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए।

◆ केंद्र सरकार ने नजीबाबाद-अफजलगढ़ फोरलेन बाईपास को मंजूरी दे दी है। इसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेसवे बन जाने से गढ़वाल-कुमाऊं की दूरी एक घंटा कम हो जाएगी।

◆ लगातार बारिश के चलते हरिद्वार में रविवार दोपहर बाद गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान तक पहुंच गया।

◆ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए सात जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अंदेशा जताया है।

◆ उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी व उत्तराखण्ड सरकार में कई युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹1.42 करोड़ लेकर वर्ष 2019 में फ़रार हुए इनामी दम्पत्ति में से उत्तराखंड पुलिस ने अभियुक्ता पत्नी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।