क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में प्रस्तावित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अल्मोड़ा जिले के ट्रायल सात अगस्त को रानीखेत के नर सिंह मैदान में होंगे।
ट्रायल के लिए रेजिस्ट्रेशन फॉर्म दो अगस्त से राधा स्पोर्ट्स, सदर बाजार, रानीखेत में उपलब्ध रहेंगे
जानकारी देते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि ट्रायल के लिए रेजिस्ट्रेशन फॉर्म दो अगस्त से राधा स्पोर्ट्स, सदर बाजार, रानीखेत में उपलब्ध रहेंगे। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन वर्ष के शैक्षिक प्रमाण पत्र, वर्तमान स्कूल का बोनाफाईड प्रमाणपत्र एवं फोटो लाना अनिवार्य है। अंडर-16 में एक सितंबर 2006 से लेकर एक सितंबर 2008 के मध्य जन्म लेने वाले खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। बिष्ट ने बताया कि सभी जिलों की महिला खिलाड़ियों के अंडर-16, अंडर-19, अंडर-25 एवं सीनियर वर्ग के ट्रायल सात से से नौ अगस्त तक तानुष क्रिकेट अकैडमी, देहरादून में होंगे।
महिला खिलाड़ी स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकती हैं
महिला खिलाड़ी स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकती हैं। बीसीसीआई ने इस सीजन से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अंडर-16 आयु वर्ग शुरू करने का निर्णय लिया है।खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के कार्यालय राधा स्पोर्ट्स, सदर बाजार, रानीखेत में सम्पर्क कर सकते हैं।